Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाने स्पेशल ट्रेन की सुविधा, जानिए कहां-कहां रुकेगी गाड़ी

बिलासपुर।   महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के चलते रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से स्पेशल ट्रेन एक फेरे के लिए चलेगी. 20 फरवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टूण्डला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 21 फरवरी को टूण्डला से चलने वाली गाड़ी टूण्डला-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन का भंडारा रोड, तुमसर, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना जंक्शन, माणिकपुर जंक्शन, प्रयागराज, फ़तेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा रेलवे स्टेशनों में ठहराव की सुविधा दी जा रही है। यह कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन 01 एसी टू, 02 थ्री, एसी थ्री, 10 स्लीपर, 03 सामान्य, 02 एसएलआरडी सहित 18 कोच के साथ चलेगी।

ये है गाड़ी की समय सारणी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टूण्डला कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी 08.15 बजे रवाना होकर भंडारा रोड 08.57/08.59 बजे, तुमसर रोड 09.13/09.15 बजे, गोंदिया 10.55/11.05 बजे, बालाघाट 12.00/12.02 बजे, नैनपुर 13.40/13.50 बजे, मदनमहल 18.00/18.05 बजे, कटनी 19.55/20.05 बजे, मैहर 21.20/21.22 बजे, सतना 22.10/22.15 बजे, माणिकपुर 00.23/00.25 बजे, प्रयागराज 02.05/02.10 बजे, फ़तेहपुर 03.28/03.30 बजे, गोविंदपुरी 05.15/05.20 बजे, इटावा 06.38/06.40 बजे तथा टूण्डला रेलवे स्टेशन 09.30 बजे पहुंचेगी।

टूण्डला-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन टूण्डला से 11.30 बजे रवाना होकर इटावा 12.33/12.35 बजे, गोविंदपुरी 15.00/15.05 बजे, फ़तेहपुर 16.28/16.30 बजे, प्रयागराज 18.50/18.55 बजे, माणिकपुर 22.28/22.30 बजे, सतना 23.50/23.55 बजे, मैहर 00.20/00.22 बजे, कटनी 02.00/02.10 बजे, मदनमहल 03.30/03.35 बजे, नैनपुर 05.38/05.48 बजे, बालाघाट 07.15/07.27 बजे, गोंदिया 08.20/08.30 बजे, तुमसर रोड 09.04/09.06 बजे, भंडारा रोड 09.20/09.22 बजे तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) 11.00 बजे पहुंचेगी।