Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जय स्तंभ चौक की महंगी फोकस लाइटें चोरी, थाने में की गई शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने जय स्तंभ चौक रायपुर में 55 लाख रुपए से किए गए सौंदर्यीकरण के सामानों की चोरी की लिखित शिकायत गोल बाजार थाने में की है। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने बताया कि भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों की याद में 15 अगस्त और 1947 को पूरे भारत में जय स्तंभ बनाए गए थे | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी जय स्तंभ चौक की स्थापना की गई थी, तब से लेकर आज तक हर 15 अगस्त, 26 जनवरी और अन्य देशभक्ति के कार्यक्रमों के दौरान लोग यहां जश्न मनाने आते रहते हैं।

राजधानी के जय स्तंभ चौक को अनेकों बार सजाया संवारा जाता रहा है, परंतु सन 2020 में जय स्तंभ चौक का सौंदर्यीकरण 55 लाख रुपए की लागत से नगर निगम रायपुर द्वारा किया गया था, 55 लाख रुपए की भारी भरकम राशि से जय स्तंभ चौक पर चार बड़े 6 फुट बाय 3 फुट साइज के महंगे एलइडी टीवी और अनेक महंगी लाइट लगाई गई थी, इन चारों बड़े एलइडी टीवी पर छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों की जीवन गाथा का वर्णन सचित्र किया जाता था। 55 लाख रुपयों की लागत से किए गए जय स्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण के मात्र 1 साल बाद ही एलइडी टीवी खराब हो गए और उसके कुछ समय बाद वहां लगी महंगी लाइटें भी खराब हो गई, जय स्तंभ चौक अंधेरे में अपमान के घुट पी रहा है।

आज जय स्तंभ की स्थिति यह है कि वहां लगे बड़े महंगे एलइडी टीवी और तमाम महंगी लाइटिंग गायब है। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज से शहीदों की याद में निर्मित जय स्तंभ की यह हालत देखी नहीं गई, शहीदों का अपमान सहन नहीं हुआ, इन सामानों की चोरी की लिखित शिकायत छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा गोल बाजार थाने में कर शहीदों का अपमान करने वालों और सामान गायब करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह टुटेजा, मनजीत सिंह भाटिया और मनदीप सिंह सलूजा का कहना है कि देश की आन – बान – शान और आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों की याद के प्रतीक जय स्तंभ की यह दुर्दशा उन बलिदानी शहीदों और देश का अपमान है शासन प्रशासन को गंभीरता से इस शिकायत पर संज्ञान लेकर ऐसी हरकत करने वालों पर जुर्म दर्ज कर देशद्रोह की धाराओं के तहत कार्यवाही करनी चाहिए। समाज की मांग है कि जय स्तंभ चौक की तुरंत मरम्मत कर, भव्य रूप से सजाकर तुरंत रोशन किया जाना चाहिए।