Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : ड्रोन से भेजी जाएगी दवाई और ब्लड सैंपल, रायगढ़ से तमनार तक हुआ सफल ट्रायल

रायगढ़।     छत्तीसगढ़ में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है. ड्रोन के जरिए दवा और ब्लड सैंपल भेजने की योजना बनाई गई है. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘स्वास्थ्य सुविधाओं में ड्रोन तकनीक का उपयोग’ के तहत आज ड्रोन के माध्यम से दवा एवं ब्लड सैंपल रायगढ़ से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार भेजा गया. महज 15 मिनट में सफलतापूर्वक परीक्षण कर रिपोर्ट भेज दी गई.

रायगढ़ कलेक्टर निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. बीके चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में मिनी स्टेडियम रायगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार हाईस्कूल मैदान तक ब्लड सैंपल और दवा भेजने का सफल ट्रायल किया गया. ड्रोन से वांछित स्थल तक दवा पहुंचाने के सफल ट्रायल से स्कूली बच्चों और स्वास्थ्य कर्मियों में जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिला.

बीएमओ डॉ. डीएस पैकरा ने बताया कि रायगढ़ से ड्रोन दवा लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार हाई स्कूल मैदान में सुरक्षित लैंडिंग की. इसके बाद ड्रोन से दवा सामग्री उतारा गया और स्वास्थ्य केंद्र से रक्त सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : बीएमओ

बीएमओ ने बताया, रेडविंग कम्पनी बंगलोर के यूसुफ सालाहुद्दीन और सत्यब्रत पात्रा द्रोण ऑपरेटर द्वारा ट्रायल किया गया. दुर्गम इलाकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. इमरजेंसी होने पर दवाइयों की सप्लाई अब ड्रोन के जरिए कराकर स्वास्थ्य विभाग बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सकेगा. इस दौरान बीएमओ डॉ. डीएस पैंकरा, प्रिंसिपल राजेश पटनायक, बीइटीओ शशिभूषण सिदार की मौजूदगी में बीपीएम घनश्याम प्रधान, एमटीएस जयलाल सिदार अन्य स्टाफ मौजूद रहे।