Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी कामयाबी, मध्य प्रदेश की 33 पेटी अवैध शराब की जब्त

सरगुजा। संभागीय आबकारी उपायुक्त विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार कार्यवाही कर रही है. इसी कड़ी में उड़नदस्ता टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. शनिवार 6 जनवरी को थाना लखनपुर के तुनगुरी में उड़नदस्ता की टीम ने एक घर में छापेमार कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से तस्करी कर छत्तीसगढ़ लाई गई 33 पेटी गोवा शराब बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक, उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि, थाना लखनपुर के तुनगुरी निवासी सीगन पैंकरा के घर मध्य प्रदेश की भारी मात्रा में शराब उतरी है. जिसके बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता की टीम ने सीगन के घर की घेराबंदी की. इस दौरान जैसे ही सीगन अपने घर के पीछे सुनसान में बने एक कमरे से पेटी किसी ग्राहक को देने के लिए निकालने लगा तभी उसे आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने धर दबोचा. लेकिन कार्रवाई के दौरान सीगन चकमा देकर भाग निकला. जिसके बाद टीम ने उसका जंगल में काफी दूर पीछा किया लेकिन वह फरार हो गया.

बता दें कि, इस कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने मौके से मध्य प्रदेश से तस्करी कर छत्तीसगढ़ लाई गई 33 पेटी गोवा शराब बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रूपये बताई जा रही है. मामले की छानबीन में आबकारी टीम को जानकारी मिली कि, आरोपी के पास इतनी भारी मात्रा में अवैध शराब को मध्य प्रदेश के किसी ठेकेदार के जरिये पहुंचाई गई है. उस ठेकेदार की भी पतासाजी की जा रही है.