Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एक्स बॉयफ्रेंड ने किया युवती का रेप, अगवा कर बेल्ट से की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।  न्यायधानी में युवती का अगवा कर बेल्ट से मारपीट और अनाचार करने का मामला सामने आया है. इस वारदात को उसके पूर्व प्रेमी ने अंजाम दिया है. पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है. उसका जांजगीर जिले के बिर्रा निवासी ओमप्रकाश कश्यप से प्रेम संबंध था. उसने युवती से शादी करने की बात कहकर 6 अक्टूबर 2023 को बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित राजा होटल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया. फिर कई बार अलग-अलग जगहों पर संबंध बनाया.

संबंध बनाने से मना करने पर करता था मारपीट

शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर आरोपी ओमप्रकाश कश्यप युवती से मारपीट करता था. उसकी आदतों से परेशान होकर युवती ने आरोपी से बात करना छोड़ दिया. इसके बाद भी युवक लगातार उसे परेशान करता रहा. इस बीच बीते 19 मई की रात आरोपी ने युवती को हॉस्टल जाने के दौरान बीच से अगवा किया और उसे अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर उससे बेल्ट से मारपीट की और जबरदस्ती उससे संबंध बनाया. अगली सुबह युवती के गिड़गिड़ाने पर उसे हॉस्टल के सामने छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद युवती सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत की. सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.