Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में हर महिला सुरक्षित है, राधिका खेड़ा के पोस्ट पर विधायक अनुज शर्मा ने दिया बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ हुए बदसलूकी के बाद से भाजपा नेता लगातार कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने राधिका खेड़ा के प्रति अपना समर्थन भी जताया है।  इसी कड़ी में अब विधायक अनुज शर्मा ने भी बयान दिया है।

छत्तीसगढ़ में हर महिला सुरक्षित 

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, कोई भी महिला अगर अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है, तो उसे सुरक्षित होना चाहिए। यह छत्तीसगढ़ की बात है। छत्तीसगढ़ में हर महिला सुरक्षित है। चाहे वह कांग्रेस की हो या कोई भी पार्टी की हो। अगर वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, तो हम सब उनको इस बात का एहसास दिलाते हैं, कि वह सुरक्षित है। बस चिंता इस बात की है कि, जो उनकी (राधिका खेड़ा की) अपनी पार्टी के लोग हैं, उनसे, उनको जो डर है… उनसे डरने की जरूरत नहीं है। यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 

कांग्रेस को देना चाहिए जवाब

उन्होंने आगे कहा- जिस पार्टी में महिला (राधिका खेड़ा) अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है उसे पार्टी का क्या हाल होगा.? अभी तो कांग्रेस पार्टी आपस में सवाल जवाब कर रही है। जवाब उन्हें को देना चाहिए, कहीं ना कहीं यह बात स्पष्ट हो रही है। यहां पर आकर एक महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है, जो इस पार्टी की बड़ी पदाधिकारी है। वह अपने ही पार्टी के लोगों से असुरक्षित महसूस कर रही है। इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात क्या होगी उस पार्टी के लिए.?