Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

फर्जी ज्वेल लोन केस में EOW की बड़ी कार्रवाई : बैंक मैनेजर समेत दो क्लर्क गिरफ्तार, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा

रायुपर।  इंडियन ओवरसीज बैंक फर्जी ज्वेल लोन केस में EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक की राजिम ब्रांच के मैनेजर और बैंक के दो क्लर्क को गिरफ्तार किया है. आरोपी बैंक मैनेजर सुनील कुमार, क्लर्क योगेश पटेल और खेमलाल कंवर को ACB/EOW की विशेष कोर्ट में पेशकर 8 दिन यानि 29 अप्रैल तक पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया.

बता दें कि साल 2022-23 में खाताधारकों के बंद खातों के जरिए 01 करोड़ 65 लाख रुपए के फर्जी ज्वेल लोन निकालकर बैंक अधिकारियों ने गबन किया था. इस मामले में EOW ने FIR की है और मामले की जांच कर रही है. EOW ने बैंक की सहायक मैनेजर अकिंता पाणिग्रही को पहले ही गिरफ्तार चुका है.

सहायक प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए थे. वह जोरोधा नामक शेयर ट्रेडिंग प्लेटफार्म का उपयोग कर फ्यूचर्स एवं ऑप्शन नामक ट्रेडिंग स्कीमों में 1.65 करोड़ रुपए लगाकर पूरा पैसा हार गई, जिससे बैंक को आर्थिक हानि हुई. आज बैंक के प्रबंधक सुनील कुमार को बिहार से और लिपिक खेमन लाल कंवर एवं लिपिक योगेश पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है. मामले में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी.