Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर पर्यावरण विभाग की कार्रवाई, 6 गाड़ियों पर 4,00,000 का जुर्माना

रायगढ़। एनटीपीसी लारा से निकलने वाली फ्लाई ऐश को अवैध रूप से डंपिग करने के मामले में पर्यावरण विभाग ने एक शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए ग्राम कलमी से 6 गाडियों को पकड़ा है। ये सभी 6 गाड़ियां भारतमाला प्रोजेक्ट में बन रही सड़क के लिये भेजी जा रही थी और ट्रांसपोर्टरों ने इसे रायपुर की बजाय रायगढ़ के ग्राम कलमी स्थित उस जमीन पर डंपिग करने की तैयारी कर दी थी जो जिंदल उद्योग की जमीन है।

इस संबंध में जिला पर्यावरण अधिकारी अंकुर साहू ने बताया कि जिंदल उद्योग की तरफ से एक शिकायत मिली थी कि उनकी जमीन पर कुछ गाडियों में अवैध रूप से फ्लाई ऐश डालने की तैयारी की गई है और शिकायत के तुरंत बाद 10 बजे के करीब 6 गाडियों को मौके से पकड़ा, जिनके उपर 4 लाख 5 हजार का जुर्माना करते हुए सभी गाड़ियों को वापस एनटीपीसी लारा भेजने के निर्देश दिये गए। पर्यावरण अधिकारी ने बातचीत के दौरान बताया कि एनटीपीसी लारा से निकलने वाला फ्लाई ऐश जहां भेजा जाना था वहां ना जाकर वो रायगढ़ में भी खपाने की तैयारी थी और इसी के लिये नियमानुसार एनटीपीसी पारा पर यह जुर्माना किया गया है।

एक जानकारी के अनुसार एनटीपीसी लारा से निकलने वाले फ्लाई ऐश की डंपिंग मामले में कुछ ट्रांसपोर्टरों के द्वारा भाडा बचाने के लिए गाडियों में लगे जीपीएस सिस्टम को भी एक गाड़ी में डालकर अधिकारियों को अंधेरे में रखने का प्रयास किया था। लेकिन जब शिकायत मिली तब ट्रांसपोर्टरों की यह लापरवाही पकड़ी गई। जिस पर बड़ा जुर्माना एनटीपीसी को भुगतना पड़ रहा है।

पर्यावरण विभाग ने फ्लाई ऐश परिवहन गाड़ियों में सीजी 13 एयू 2301, सीजी 13 बीडी 0909, सीजी 13 एडब्ल्यू 1384, सीजी 13 एव्ही 2302, सीजी 13 एडब्लयू 1386, सीजी 13 एयू 2299 को ग्राम कलमी के पास फ्लाई एश का परिवहन करते हुए पकड़ा है।