Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विगत रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का किया औचक निरीक्षण

रायपुर-  धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार की देर रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आज जानकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राजिम आगमन के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी जगहों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री श्री अग्रवाल ने मेला स्थल में निर्मित संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल एवं लेजर शो की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दंडी स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्य मंच से लेजर एवं लाइट शो का अवलोकन कर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मंच एवं गंगा आरती स्थल में जानकी जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के सुचारू संचालन की जरूरी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, मेला सुरक्षा अधिकारी आईपीएस भोजराम पटेल, उप संचालक पर्यटन विभाग प्रताप पारख़ एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।