Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नया रायपुर–धमतरी रेलवे लाइन के लिए सेहराडबरी में अतिक्रमण हटाया, तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

धमतरी। नया रायपुर से धमतरी नई रेलवे लाइन निर्माण कार्य को गति देने के लिए तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को धमतरी जिले के ग्राम सेहराडबरी के पास बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की। तहसीलदार कुसुम प्रधान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग द्वारा मुआवजा भुगतान किए जाने के बावजूद अधिग्रहित भूमि पर करीब 20 लोगों ने अवैध कब्जा नहीं हटाया था, जिससे रेलवे पटरी निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान नंदलाल साहू, प्रभानंद साहू, पतिराम साहू, संजय साहू सहित कुल 13 लोगों की आंशिक रूप से प्रभावित भूमि पर बुलडोजर चलाया गया। इन मामलों में भूमि का केवल वह हिस्सा रेलवे लाइन के दायरे में आ रहा था, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। वहीं सात लोगों की जमीन पूरी तरह रेलवे परियोजना की जद में आ रही है। इन काबिजों ने प्रशासन से दो दिन का समय मांगा है, ताकि वे अपना घरेलू सामान और अन्य सामग्री हटा सकें। प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें अस्थायी रूप से दो दिन की मोहलत प्रदान की है।

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के बाद शेष कब्जों को भी हटाकर रेलवे लाइन निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराया जाएगा।