Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डिप्टी कलेक्टर से कर्मचारी परेशान, अभद्रता का आरोप

बिलासपुर। डिप्टी कलेक्टर ज्योति पटेल पर कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वे सीनियर और बुजुर्ग कर्मचारियों से अभद्रता करती हैं। उनके इस रवैए के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने एडिशनल कलेक्टर ज्योति पटेल को हटाने की मांग कलेक्टर से की है। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि वे अधीनस्थ कर्मचारियों से लगातार अपमानजनक व्यवहार करती हैं, जिससे कर्मचारियों में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

संघ के बैनर तले कलेक्टर संजय अग्रवाल से शिकायत करने पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि अतिरिक्त कलेक्टर ज्योति पटेल आए दिन कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करती हैं। सालों से कार्यरत बुजुर्ग कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणियां और दमनात्मक रवैए से उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही है। संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि कई वरिष्ठ कर्मचारी मानसिक दबाव में हैं और इसका असर उनके कार्य पर पड़ रहा है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि कार्यालय में भय का वातावरण बन गया है, जिससे कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन नहीं कर पा रहे।