Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हिन्दू विचारों के जागरण पर जोर, गाजियाबाद में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय बैठक संपन्न

गाजियाबाद। ‘स्त्री और पुरुष एक ही तत्व के अंश है’ – यही हिन्दू विचार है. उपनिषदो में भी इसका उल्लेख है. यह बात राष्ट्र सेविका समिति की वंदनीया प्रमुख संचालिका मा.शांताकुमारी जी ने अखिल भारतीय कार्यकारिणी एवं प्रतिनिधि मंडल की बैठक के समारोप सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने आगे कहा कि स्वावलंबी, निडर, आत्मविश्वास और चारित्र्य संपन्न युवा किसी भी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होती है. साथ ही जिसमें उत्साह और विवेक का संतुलन है वही युवा है. सकारात्मक सोच से प्राप्त ऊर्जा युवाओं के लिए सबसे बड़ी पूंजी है. ऐसे युवा का निर्माण करना य़ह हमारा लक्ष्य होना चाहिए.

सशक्त नेतृत्व, जिम्मेदार नागरिकत्व और सुसंगठित समाज इस प्रकार की त्रि-शक्ति का हमें समाज में जागरण करना है. हम सब को ऊर्जा के super conductor बनकर समाज हित के लिए सतत क्रियाशील रहना है.

गाजियाबाद के कैलास मानसरोवर परिसर में कल 21 फरवरी से चल रही इस बैठक के समापन में प्रमुख कार्यवाहिका मा ए. सीताजी ने बैठक में चर्चित कार्य स्थिति, संपन्न किये गए विशेष कार्यक्रम और आगे करने वाले कार्य की योजना का विवरण देते हुए बताया कि आज समाज और परिवार में हिन्दू विचारों के लिए अनुकूलता का वातावरण है इस स्थिति में सामूहिकता और अनुशासन का पालन करते हुए समाज परिवर्तन के लिए प्रयास करना है.

इस बैठक में देश के 38 प्रांत से 108 प्रतिनिधि उपस्थित थे.