Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिजली संकट गहराया, ग्रामीणों द्वारा किया गया कार्यपालन अभियंता कार्यालय का घेराव, कुछ दिन पूर्व ही किसान ने की थी आत्महत्या

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराबी जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं. इसी को लेकर ग्राम नांदगांव के ग्रामीणों ने आज कार्यपालन अभियंता कार्यालय का घेराव कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि चार दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है, जिससे गांव में पानी की किल्लत बढ़ गई है और छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं. इसके बावजूद विद्युत विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

जानकारी के अनुसार, नांदगांव के किसान और ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाने से लंबे समय से परेशान आक्रोशित लोगों ने कार्यपालन अभियंता कार्यालय के करीब 3 घंटे तक घेराव कर मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस बीच अफसर दफ्तर से गायब हो गए.

इस बीच सहायक कार्यपालन अभियंता बी.के. टंडन ने धरने पर बैठे किसान और ग्रामीणों को आस्वस्त किया कि 63 KV ट्रांसफार्मर अभी लगाने भेजा जा रहा है. शाम तक पिथौरा से एक और 100KV ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है. इस आश्वासन के बाद ग्रामीण और किसान शांत हुए.

बिजली संकट से परेशान किसान ने की आत्महत्या

बता दें कि ग्राम सिघनपुर में 11 मार्च को किसान पूरन निषाद ने अपने खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक किसान के बेटे ने बताया कि लगातार बिजली कटौती के कारण फसल बर्बाद हो गई थी, जिससे परेशान होकर किसान ने यह कदम उठाया.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस ने खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की, जिसने 13 मार्च को मौके पर पहुंचकर मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात की और पूरे हालात की जानकारी ली.