Special Story

पुराना महापौर बंगला बनेगा ED का दफ्तर, नगर निगम की MIC बैठक में मंजूरी

पुराना महापौर बंगला बनेगा ED का दफ्तर, नगर निगम की MIC बैठक में मंजूरी

Shiv Mar 18, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पता बदलने…

मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की मुलाकात

Shiv Mar 18, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित…

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ी नजदीकियां मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का छत्तीसगढ़ दौरा

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ी नजदीकियां मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का छत्तीसगढ़ दौरा

Shiv Mar 18, 2026 2 min read

रायपुर। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा…

March 18, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल : मंत्री ओपी चौधरी बोले- BJP की चल रही सुनामी, असम में प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार

रायपुर। चुनाव आयोग ने रविवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है, जिसमें एक केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल है. इसी बीच असम विधानसभा चुनाव में प्रचार में जुटे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है और 9 अप्रैल को असम में मतदान होगा.

एक फेज में होगा असम में विधानसभा चुनाव

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा किएक समय था जब असम विद्रोह से प्रभावित रहता था, कई चरणों में चुनाव कराए जाते थे. इस बार असम में एक ही चरण में चुनाव होगा. यह बदलाव भाजपा सरकार के कारण संभव हो पाया है. उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा की लहर नहीं बल्कि सुनामी चल रही है. भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि वे असम के 10 विधानसभा में चुनाव कार्य में जुटे हैं. वहीं उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत कई भाजपा नेता-कार्यकर्ता की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है.