Special Story

रंगों में घुला समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होली मिलन समारोह में हुए शामिल

रंगों में घुला समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होली मिलन समारोह में हुए शामिल

Shiv Mar 18, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में होली…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा-

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा-

Shiv Mar 18, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के उस बयान…

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर तीन बारों के लाइसेंस निलंबित

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर तीन बारों के लाइसेंस निलंबित

Shiv Mar 17, 2026 1 min read

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में नियमों…

मनरेगा पर सियासत : विधानसभा घेराव पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले – गांधी के नाम पर राजनीति करती है कांग्रेस

मनरेगा पर सियासत : विधानसभा घेराव पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले – गांधी के नाम पर राजनीति करती है कांग्रेस

Shiv Mar 17, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी…

March 18, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 38 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, जानिए किसे मिला कौन सा छाप

रायपुर-     रायपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 8 के लिए 38 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं. सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये हैं.. इनमें भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल को कमल छाप, बहुजन समाज पार्टी से ममता रानी साहू को हाथी छाप, कांग्रेस (INC) से विकास उपाध्याय को हाथ छाप दिया गया है.

इसके साथ ही राईट टू रिकॉल पार्टी से अनिल महोबिया को प्रेसर कुकर, भ्रष्टाचार मुक्ति पार्टी से मो. अमिन को टायर, आप सबकी अपनी पार्टी से आशीष कुमार तिवारी को कमल की निब सात किरणों के साथ, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से दयाशंकर निषाद को बासुरी, धूं सेना से नीरज सैनी पुजारी को अनूठी, आजाद समाज पार्टी (कांशी) से पिताम्बर जांगड़े को केतली, सुन्दर समाज पार्टी पीलाराम अनंत को कांच का गिलास, भारतीय बहुजन कांग्रेस से भंजन जांगड़े (अधिवक्ता) को ऑटो-रिक्शा, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से याशुतोष लहरे को कोर्ट, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से लखमू राम टंडन को नारियल फार्म, इंजी लाल बहादुर यादव गोडवाना गणतंत्र पार्टी से आरी छाप, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्यूनिस्ट) सेव् विश्वजीत हरोडे को बैटरी टार्च, शक्ति सेना (भारत देष) से सविता शैलेन्द्र बंजारे को गैस-सिलेंडर, हमर राज पार्टी से सुरेश कुमार नेताम को बाल्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया से हीरानंद नागवानी (अशोक भैया) को सिलाई की मशीन, निर्दलीय अमरनाथ चंद्रकार को डिश एंटीना, डाॅ. ओमप्रकाश साहू को भालाफेक, मो. इमरान खान को तरबूज, मो. नासीर को ट्रक, नुरी खाँ को कारपेट, नंदिनी नायक को लेडी पर्स, प्रविशान्त सालोमन को हेडफोन, प्रवीण जैन को गैस का चूल्हा, बोधन लाल फरिकसा को सीसीटीवी कैमरा, इंजी. भानु प्रताप टांण्डे को लैपटॉप, मनोज वर्मा को सेब, याकुब खान को हीरा, राजेश ध्रुव को पानी का जहाज, राधेश्वरी गायकवाड़ को एयर कंडीशनर, रामकृष्ण वर्मा को कड़ाही, रामप्रसाद प्रजापति को अलमारी, रोहित कुमार पाटिल को प्रेस, विनायक धमगाये को गन्ना किसान, सुधांशु भूषण को ब्लैक बोर्ड, सैययद इरशाद को बेबी वाकर का चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है.