Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोकसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग कल करेगा एलान…

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए आखिरकार तारीखों की घोषणा होने की घड़ी आ गई है. चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है, इसमें लोकसभा के साथ-साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि अबकी बार लोकसभा चुनाव 6 से 7 चरणों में आयोजित किए जाएंगे.

लोकसभा के चुनाव के साथ चुनाव आयुक्त चार राज्यों – अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेंगे. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी असमंजस की स्थिति है. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को इस साल सितंबर महीने तक चुनाव कराने की समय सीमा दे रखी है.

बात करें लोकसभा चुनाव की तो आज से पांच साल पहले वर्ष 2019 में 11 मार्च को चुनाव तारीखों की घोषणा की गई थी. 7 चरणों में 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक मतदान हुआ था, जिसके बाद 23 मई को चुनाव परिणाम की घोषणा की गई थी. उसके पांच साल पहले वर्ष 2014 में 5 मार्च को चुनाव तारीख का एलान किया गया था. 9 चरणों में 7 अप्रैल से 12 मई तक मतदान हुआ था, जिसके बाद 16 मई को मतगणना हुई थी.

2019 लोकसभा चुनाव में 543 सीटों में से भाजपा और सहयोगी दलों ने 353 सीटों पर और कांग्रेस और सहयोगी दलों ने 112 सीटों पर जीत हासिल की थी. अन्य के खाते में 61 सीटें आई थी.