Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चुनाव बहिष्कार की चेतावनी : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी की किल्लत, सड़क पर उतरे क्षेत्रवासी, कहा – पानी नहीं तो वोट भी नहीं

रायपुर।  राजधानी रायपुर से सटे परसुलीडीह के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनीवासी में पानी की किल्लत से रहवासी परेशान हैं. इस समस्या के चलते कॉलोनीवासी सड़क पर उतरकर चुनाव बहिष्कार करने मजबूर हो चुके हैं. इससे पहले भी कॉलोनीवासी पानी को लेकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दे चुके हैं.

कॉलोनीवासियों का कहना है कि 4000 की आबादी वाले इस क्षेत्र में जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही के चलते अब तक लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है. न विधायक न सरपंच और न ही नगर निगम इस समस्या का समाधान कर रहे. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को अब कुछ ही दिन बाकी है.

क्षेत्र में लगाए चुनाव बहिष्कार का बैनर-पोस्टर

भीषण गर्मी में पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने बैनर पोस्टर लगाकर प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है. लोगों का कहना है कि मोदी की गारंटी पर चुनाव में वोट दिया था, गारंटी अब देख ली है. अब पानी नहीं तो वोट भी नहीं देंगे. चुनाव का बहिष्कार करेंगे.

जल्द समस्या का होगा समाधान : विधायक शर्मा

इस मामले में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने कहा, ये समस्या आज की नहीं है, लंबे समय से चली आ रही है. परसुलीडीह में पानी की समस्या निश्चित तौर पर है. यह नगर निगम के बाहर और अंदर क्षेत्र की समस्या है, जिसका समाधान निकाला गया है. जिस तेजी से काम किया जा सकता है उस तेजी से काम हो रहा है. अधिकारियों को कहा गया है कि समस्या का समाधान करें, क्योंकि पानी मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है. सरकार को इस दिशा में देखना और फैसला करना है. वहां अधिकारी पहुंचे थे और समस्या को दूर करने का काम चालू हो चुका है.