Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बुजुर्ग श्री लुंवर का होगा जशपुर में इलाज, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में दिए आवेदन पर की गई त्वरित कार्यवाही

रायपुर।    जशपुर जिले के 80 वर्षीय बुजुर्ग लुंवर साय का जल्द ही इलाज होगा। वे छाती में दर्द और सांस लेने में परेशानी की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने जब यह सुना कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हर बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए मदद करते हैं। तब उन्होंने अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन दिया। उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कैंप कार्यालय से जशपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से श्री लुंवर साय के इलाज की आवश्यक व्यवस्था की गई।

जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम सरायपानी में रहने 80 वर्षीय दिव्यांग लुंवर साय ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से इलाज की व्यवस्था किए जाने और ट्राईसायकल मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले में स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। इसकी मदद से अब तक 1023 मरीज को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है। जशपुर अंचल में लोग बड़ी संख्या में अपनी दिक्कतों और परेशानी के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देते हैं। इन आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर संबंधित विभागों को भेजा जाता है।