Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एकलव्य आदर्श विद्यालय के अधीक्षक किये गए सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर छात्र की हुई थी मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।   एकलव्य आदर्श विद्यालय लाटा में निवासरत 9वीं के छात्र शिवम सिंह की असामयिक मौत होने के मामले में एकलव्य विद्यालय के अधीक्षक रामबिलास को निलंबित कर दिया गया है. सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई.

मामले की जांच में अधीक्षक रामबिलास की लापरवाही के कारण छात्रावास में रहकर पढ़ने वाले बालक शिवम सिंह की मौत होना पाया गया था. घटना से तीन दिन पहले से ही बच्चे की हालत ठीक नहीं थी. उसे खून की कमी भी थी. सही समय पर इलाज नहीं कराने के कारण उनकी मौत हुई थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर आदिवासी विभाग गौरेला पेंड्रा मरवाही ने भी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अधीक्षक रामबिलास को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करने की अनुशंसा की थी. बच्चे के परिजनों ने भी अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया था. जांच में भी लापरवाही पाए जाने पर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर ने एकलव्य विद्यालय के अधीक्ष पर निलंबन की कार्रवाई की है.