Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयास लाए रंग, SECR की 13 बंद ट्रेनों का संचालन 15 जुलाई से होगा शुरू

रायपुर।   रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के सतत प्रयासों का सुखद परिणाम एक बार फिर सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा सुरक्षा संबंधी अनुरक्षण कार्यों के चलते रद्द की गई एक दर्जन से अधिक यात्री ट्रेनों के संचालन को पुनः बहाल करने की घोषणा की गई है।

30 जून 2025 को रायपुर में आयोजित SECR के महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इन ट्रेनों के बंद होने से हो रही जनसामान्य की परेशानी को मजबूती से उठाया था।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रेनों का संचालन शीघ्र शुरू किया जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। अब रेलवे प्रशासन ने सांसद अग्रवाल के आग्रह पर करीब 13 ट्रेनों के 15 जुलाई से पुनः संचालन के निर्देश जारी कर दिए हैं, जो छत्तीसगढ़वासियों के लिए एक बड़ी राहत है।

इन ट्रेनों की बहाली से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और रोजगार के लिए यात्रा कर रहे हजारों लोगों को भी लाभ मिलेगा। जनहित के इस निर्णय हेतु सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रेलवे प्रशासन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ की जनता की हर जरूरत और समस्या के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।