Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बीजापुर में नक्सली बंद का असर ! पर्चा जारी कर दी धमकी

बीजापुर। बस्तर में नक्सलियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आज बीजापुर बंद का आह्वान किया है. दरअसल 4 दिन पहले पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने एक पर्चा जारी किया था, जिसमें धमकी दी गई है कि अगर दुकाने खुली रही, गाड़ियां चली तो इसके जिम्मेदार वे लोग खुद होंगे.

नक्सलियों के बंद को लेकर बस्तर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड़ पर है. नक्सलियों की ओर से जारी पर्चे में लिखा है कि बीजेपी की सरकार आने के बाद बस्तर के बीजापुर में पुलिस ने 3 महीने के अंदर 15 बेकसूर आदिवासी ग्रामीणों को मारा है. आदिवासी ग्रामीणों के खिलाफ नरसंहार जारी है. अब सरकार के खिलाफ माओवाद पार्टी 30 मार्च को बीजापुर जिला बंद का आव्हान कर रही है.

तीन दिन पहले तीन नक्सली हुए थे ढेर

नक्सली लीडर ने कहा कि प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से अब तक सैकड़ों कैम्प खोले गए हैं. बस्तर के जल-जंगल-जमीन को कार्पोरेट घरानों को बेचा जा रहा है, नरसंहार जारी है. आदिवासियों को बाहर करने की रणनीति है. नक्सलियों के बंद को देखते हुए बीजापुर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड़ पर है. लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली कोई बड़ी वारदात न कर पाए, इसके लिए हर रोज जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा जा रहा है. 3 दिन पहले नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने 3 नक्सलियों को ढेर किया था.