Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने समर्पण दिवस पर पं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी

रायपुर।  भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि “समर्पण दिवस” के अवसर पर राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर और मोती बाग स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की और ‘अंत्योदय’ के दर्शन का प्रचार किया। वे एक राष्ट्रवादी थे और भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने के लिए समर्पित रहे। उनके जीवन और कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। जो हमें एक बेहतर समाज बनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि अंत्योदय का मकसद समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्गों को सशक्त बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि, आज के समय में, जब दुनिया विभाजित हो रही है, ऐसे में दीनदयाल उपाध्याय जी की ‘एकात्म मानववाद’ की शिक्षा हमें एकता और भाईचारे का संदेश देती है।