Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सुप्रिया सुले और नाना पटोले से जुड़े बिटकॉइन मामले में ED की छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, हिरासत में गौरव मेहता

रायपुर। महाराष्ट्र के बहुचर्चित बिटकॉइन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में पहली बार छापा मारा है. रायपुर में ईडी ने कार्रवाई करते हुए गौरव मेहता के ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग की चल रही जांच के तहत की गई है. सूत्रों के अनुसार, मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह पहली बार है जब ईडी ने महाराष्ट्र बिटकॉइन मामले में छत्तीसगढ़ में छापा मारा है. ईडी के अधिकारियों ने मेहता के ठिकानों पर छापेमारी की, जो मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की गई.

भाजपा ने एनसीपी नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले पर मौजूदा चुनावों में अवैध रूप से बिटकॉइन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. उसके नेताओं ने कथित तौर पर एक रिकॉर्डिंग चलाई है, जिसमें दावा किया गया है कि यह सुले की आवाज है. मेहता कथित तौर पर इन लेनदेन से जुड़े हैं. सांसद सुले ने आरोपों से इनकार किया है.

सूत्रों के अनुसार, ईडी मेहता और कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने भोले-भाले लोगों से बिटकॉइन के रूप में बड़ी रकम (2017 में छह हजार 600 करोड़ रुपये) इकट्ठा की और बिटकॉइन के रूप में 10 प्रतिशत प्रति माह रिटर्न का झूठा वादा किया. इस मामले में महाराष्ट्र और दिल्ली में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है.