Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मैनपुर में अनवर ढेबर के रिश्तेदार के घर ED का छापा, 10 से ज्यादा वाहन में पहुंची टीम

गरियाबंद।  छत्तीसगढ़ में आज फिर से ईडी का छापा पड़ा है. ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज सुबह-सुबह राजधानी के मोहदापारा में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर और गरियाबंद के मैनपुर में कारोबारी इकबाल मेमन के घर पर छापा मारा है. मैनपुर में सुबह 6 बजे से छापे के लिए ईडी की टीम 10 से ज्यादा वाहनों में पहुंची है. यह कार्रवाई पिछले दो सालों में दो करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति खरीदने को लेकर की जा रही है.

मैनपुर में कारोबारी इकबाल मेमन के घर के बाहर ईडी की खड़ी गाड़ियां

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जाड़ापदर में बनाए गए राइस मिल को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था. यह मिल इकबाल के बेटे गुलाम द्वारा बनाया जा रहा था. विवाद बढ़ने के पर ग्रामीणों ने ED के पास पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि बेरोजगार गुलाम मेमन द्वारा पिछले एक डेढ़ साल में मैनपुर में दो करोड़ से ज्यादा की संपति खरीदी गई है.

देखें वीडियो:

मोहदापारा में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर पर ईडी की छापेमारी

वहीं राजधानी के मोहदापारा इलाके में भी ईडी ने दबिश दी है. यहां चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर ईडी की छापेमार कार्रवाई जारी है. आशंका जताई जा रही है कि DMF घोटाले मामले में ईडी ने चावल कारोबारी के घर रेड डाली है.