Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भूपेश बघेल को समन जारी कर सकती है ED : वकील

रायपुर।    महादेव सट्टा को लेकर पूरक चालान पर  ईडी के अधिवक्ता डॉ.सौरभ ने कल अहम जानकारी दी और बताया कि आगे की जांच के लिए जरूरत पड़ी तो पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य सभी को भी समन किया जाएगा । शुभम सोनी के वीडियो ईमेल को रिलाय एविडेंस मानते हुए हमने पूर्व सीएम बघेल, उनके पुत्र का नाम भी चालान में लिया है।

बता दें कि महादेव एप सट्टेबाजी मामले में जेल में बंद कैश कूरियर असीम दास ने दावा किया है कि महादेव एप का पैसा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए ही भेजा गया था। वह अपने पूर्व के बयान पर आज भी कायम है। दरअसल ईडी ने पिछले दिनों कोर्ट में पेश किए गए पूरक चालान में इसका उल्लेख किया है।

इससे पहले 12 दिसंबर को दास ने अदालत में कहा था कि उसे एक साजिश के तहत फंसाया गया है और उसने कभी किसी को नकदी नहीं दी थी। दास ने स्वीकार किया कि तीन नवंबर का बयान किसी ऐसे व्यक्ति के प्रभाव में दिया गया था, जो उनके वकील के साथ आया था।