Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, 1 की मौत 5 घायल

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र से गुजर रही ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित हुई और पलट गई. इस हादसे में रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब ई-रिक्शा चांपा से बम्हनीडीह की ओर जा रहा था. रिक्शा में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए. घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

मृतक की पहचान मालखरौदा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव निवासी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक रोजी-रोटी के सिलसिले में हैदराबाद गया हुआ था और ट्रेन से उतरने के बाद अपने परिवार के साथ गांव लौटने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.