Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आतंकी हमले के दौरान छत्तीसगढ़ के चार दोस्त परिवार के साथ पहलगाम में थे मौजूद, भाजपा पार्षद ने पति और बच्चों के साथ लॉज में छिपकर बचाई जान…

चिरमिरी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों ने अपनी जान गंवा दी. हमले के दौरान मौके पर मौजूद रहीं चिरमिरी की पार्षद पूर्वा स्थापक अपने पति, बच्चों और मित्र मंडली के साथ लॉज में छिपकर जान बचाने में कामयाब रहीं. अब सभी सुरक्षित श्रीनगर पहुंच गए हैं.

चिरमिरी के रहने वाले शिवांश जैन की मां ने बताया कि उनका बेटा अपने मित्र मंडली – कुलदीप स्थापक, अरविंद अग्रवाल, हैप्पी बधावान, उनकी पत्नी और बच्चों के साथ घूमने के लिए पहलगाम गए थे. इनमें से कुलदीप स्थापक की पत्नी पूर्वा स्थापक चिरमिरी नगर निगम में भाजपा से वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद हैं.

शिवांश की मां ने बताया कि आतंकवादी हमले के समय सब वहीं मौजूद थे. हमला होते ही सब लॉज की ओर भागकर अपनी जान बचाई. अब वहां से इन सबको सुरक्षित लाया जा रहा है. शिवांश की मां ने बताया कि घटना की सूचना साढ़े तीन बजे मिली. बात हुई है कि सब सुरक्षित होटल में हैं. वहीं इनके दोस्त से फोन में बात हुई. 9 बजे फोन किए तो बताया कि महिला-पुरुष को अलग-अलग सुरक्षित श्रीनगर पहुंचाया गया है.