Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हाइवा चोरी की जांच में फूटा अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भांडा, मास्टर माइंड ग्राम सरपंच के पास मिला पाकिस्तान का वीजा!

कवर्धा। हाइवा चोरी की जांच करते हुए कवर्धा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरोह का सरगना हरियाणा के नूह जिले के ग्राम राजाका का सरपंच 58 वर्षीय जमील खान है, जिसके पास पाकिस्तान का वीजा मिला है.

एसपी धर्मेंद्र सिंह छवाई (IPS) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हाइवा चोरी के मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डाटा के आधार पर जांच शुरू की.

मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें मास्टर माइंड जमील खान के अलावा उजेर खान, मुसेद खान और समीम खान शामिल हैं. मामले में एक अन्य आरोपी फरार है. यह गिरोह हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में सक्रिय था.

आरोपियों के कब्जे से दो हाइवा, दो मोटरसाइकिल, एक कार और चार मोबाइल फोन समेत कुल 41 लाख 60 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की. मास्टर माइंड जमील खान ने पूछताछ में पाकिस्तान वीजा के संबंध में बताया कि उसकी फूफी पाकिस्तान में रहती है, जिसके पास वह बार-बार पाकिस्तान जाता है.

पुलिस ने बताया कि आधुनिक तकनीक, सतर्कता और सुनियोजित घेराबंदी के चलते अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है. एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लालजी सिन्हा, साइबर टीम और डीआरजी जवानों की अहम भूमिका रही.