Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब का असर, अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना

रायपुर।  दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र बना है. इसके पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर से मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वर्षा वितरण में वृद्धि होने की संभावना है. आज एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.

पिछले 24 घंटे के दौरान अंबिकापुर में सबसे ज्यादा तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम रात का पारा 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश में इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश हुई. जगदलपुर 1 सेमी, मानपुर 1 सेमी, छोटेडोंगर 1 सेमी, बस्तर 1 सेमी और लोहांडीगुड़ा 1 सेमी पानी गिर गया.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

बात करें राजधानी रायपुर की तो, मौसम विभाग ने आज आकाश मेघमय रहने की संभावना जताई है. बुधवार को तापमान  32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

2 दिन बाद फिर बारिश!

मौसम विभाग के मुताबिक, आज एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 2 दिन बाद भी वर्षा की स्थिति बनने की संभावना है.