Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारी बारिश के चलते कुआं धंसा, एक ही परिवार के 3 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

कोरबा। जिले में भारी बारिश के चलते एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कटघोरा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में एक पुराना कुआं अचानक जमींदोज हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के बीच तीनों सदस्य कुएं में लगे मोटर पंप को निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक कुएं की जमीन धंस गई और तीनों लोग गड्ढे में समा गए। आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत हो चुकी है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। गांव में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए हैं।

भारी बारिश बनी हादसे की वजह

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते जमीन कमजोर हो गई थी, जिससे कुएं की मिट्टी बैठ गई और यह हादसा हो गया। प्रशासन की ओर से अब आसपास के पुराने कुओं और अन्य जोखिम भरे स्थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा।