Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लगातार बारिश से बिलासा एयरपोर्ट के रनवे पर भरा पानी, रायपुर में हुई दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट की लैंडिंग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे में बारिश के कारण पानी भरने से दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट को रायपुर डायवर्ट करना पड़ा. यात्रियों को यहीं उतार कर फ्लाइट बिना यात्रियों के दिल्ली वापस गई. इस कारण 40 से अधिक यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी. वहीं रायपुर में उतारे गए यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. 

जानकारी के मुताबिक, एलाइंस एयर की फ्लाइट सुबह दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए 11:10 बजे बिलासपुर पहुंचती है. लेकिन पिछली रात हुई भारी बारिश के कारण बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भर गया, जिसके चलते वहां विमान की लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली. ऐसे में पायलट विमान को रायपुर ले गया और वहां करीब दोपहर 12:10 बजे मौजूद 40 से अधिक यात्रियों को उतारकर फ्लाइट को वापस दिल्ली भेज दिया गया. रायपुर में उतरे यात्री अपनी निजी व्यवस्था से बिलासपुर पहुंचे, जबकि बिलासपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों को निराश होकर अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी.