Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर, बिलासपुर सहित 7 लोकसभा क्षेत्रों में ड्राई-डे घोषित, 2 दिन बंद रहेगी शराब दुकानें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित किया है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 7 सीटों के लिए 7 मई को मतदान होना है। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वोटिंग से 48 घंटे पहले यानी 5 मई को शाम 5 बजे से 7 मई तक शराब दुकानों को बंद रहेगी। यह आदेश रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए लागू रहेगा।

3 किलोमीटर के दायरे में 48 घंटे बंद रहेंगी

7 लोकसभा सीटों में क्षेत्र के 3 किलोमीटर दायरे में आने वाले जिले में भी देशी -विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखा जाएगा। इस दौरान शराब का परिवहन भी बैन लगाया गया है। परिवहन करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

तीसरे चरण के मतदान की तैयारी पूरी

तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। 7 मई को होने वाले मतदान की सुरक्षा में 20 हजार 200 जवानों की तैनाती की गई है। निर्वाचन आयोग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में EVM- VVPAT मशीन की कमीशनिंग का काम पूरा हो गया है।

तीसरे चरण में 168 उम्मीदवार मैदान में

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश में 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 142 पुरुष और 26 महिला प्रत्याशी हैं। रायपुर (38) और बिलासपुर लोकसभा सीट (37) पर अब तक के हुए सभी चुनावों की तुलना में सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं।

15701 मतदान केंद्रों में होगा मतदान

तीसरे चरण का मतदान रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और सरगुजा लोकसभा सीट में मतदान होना है। इन लोकसभा सीटों में मतदान के दौरान परेशानी ना हो, इसलिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने 15701 मतदान केंद्र बनाए है।