Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में पुलिस जवान से शराबियों ने की मारपीट, वर्दी फाड़कर गाड़ी जलाने की दी धमकी, 4 आरोपी हिरासत में

रायपुर। राजधानी रायपुर में शराबियों का हुड़दंग सामने आया है। यहां सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे रहे शराबियों पर जब डायल 112 के जवान कार्रवाई करने पहुंचे, तो उल्टे शराबियों ने पुलिस पर ही रौब दिखाना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गयी, जब शराबियों ने पुलिस जवान के साथ मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी और पुलिस वैन का जलाने की धमकी दे डाली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। घटना अमलीडीह के जोसेफ कॉलोनी रोड पर घटित हुई। पुलिस जवान तुलेश मनहरे ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। उसने बताया कि वह डायल 112 में जुलाई 2023 से कार्यरत है। 11 सितंबर को 112 को इनपुट मिला कि कुछ लोग शराब भट्टी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे हैं। मौके पर डायल 112 के पुलिसकर्मी पहुंचे, तो वहां पर मौजूद 4 युवक शराब के नशे में पुलिस जवानों से ही विवाद करने लगे।

आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पुलिस कर्मी के साथ धक्का मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस उन्हे रोकती इस दौरान उन्होने पुलिस जीप को जला देने की भी धमकी दे डाली। इसके बाद मौके पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को पकड़कर थाने लाया। पुलिस जवान की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अरूण कुमार चौहान, राजेश यादव, राहुल दीवान उर्फ रामू और विन्द्र कुमार भगत के खिलाफ अपराध दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।