Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शराबी पति की खौफनाक हरकत, नशे में की पत्नी पर पेशाब करने की कोशिश, विरोध करने पर कर दी बेरहमी से हत्या

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नशे की हालत में पत्नी के ऊपर पेशाब करने की कोशिश की और जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। यह घटना बगीचा थाना क्षेत्र के चौकी पंड्रापाठ के ग्राम पकरीटोली की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी लरंगसाय कोरवा रोजाना शराब पीकर घर आता था। वहीं आज यानी सोमवार शाम भी वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी संतोषी बाई (40 वर्ष) के सिर के ऊपर पेशाब करने की कोशिश की। पत्नी ने जब इसका विरोध किया और आरोपी ने घर में रखे धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पण्ड्रापाठ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।