Special Story

CSPDCL की चेतावनी: बिजली बिल योजना के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी मैसेज से बचें

CSPDCL की चेतावनी: बिजली बिल योजना के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी मैसेज से बचें

Shiv Mar 15, 2026 3 min read

रायपुर। बिजली आज हमारी मूलभूत जरूरतों में शामिल हो चुकी…

अफीम खेती के मामलों के बाद एक्शन मोड में पुलिस, ड्रोन से हो रही सघन निगरानी

अफीम खेती के मामलों के बाद एक्शन मोड में पुलिस, ड्रोन से हो रही सघन निगरानी

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

बेमेतरा। दुर्ग और बालमरामपुर जिले में जिले में अफीम की खेती…

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार, सांसद बृजमोहन की अनुशंसा पर 189 कार्यों को मंजूरी

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार, सांसद बृजमोहन की अनुशंसा पर 189 कार्यों को मंजूरी

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर सांसद…

बिलासपुर में बिल्डर का बड़ा खेल! 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास; EWS जमीन भी निकली फर्जी

बिलासपुर में बिल्डर का बड़ा खेल! 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास; EWS जमीन भी निकली फर्जी

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

बिलासपुर। न्यायधानी के अज्ञया नगर क्षेत्र में एक बिल्डर प्रोजेक्ट…

संघ की प्रतिनिधि सभा सम्पन्न: देशभर में 88 हजार से अधिक शाखाएं, समाज की ‘सज्जन शक्ति’ को सक्रिय करने का आह्वान

संघ की प्रतिनिधि सभा सम्पन्न: देशभर में 88 हजार से अधिक शाखाएं, समाज की ‘सज्जन शक्ति’ को सक्रिय करने का आह्वान

Shiv Mar 15, 2026 4 min read

समालखा(पानीपत)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि…

March 15, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

DRG-BSF की संयुक्त कार्रवाई: हापाटोला-बीनागुंडा जंगल से IED और नक्सली सामग्री बरामद

पखांजूर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के अंत का काउंट डाउन जारी है. जगंल क्षेत्र में जवानों की टीम लगातार अभियान चला रही है. कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में जवानों को सफलता हाथ लगी. हापाटोला-बीनागुंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के डंप में छिपाए गए कई आईईडी, नक्सली वर्दी और अन्य सामाग्री बरामद की गई है. वहीं कलपर-आमाटोला में नक्सलियों के 4 स्मारकों पर जवानों ने धवस्त किया है.

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम 15 मार्च को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान ग्राम हापाटोला–बीनागुंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से 3 प्रेशर कुकर आईईडी और 1 पाइप आईईडी बरामद किया गया.

इसके अलावा बिजली वायर का बंडल, नक्सली वर्दी, फटाखा, नक्सल साहित्य सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई. सुरक्षा की दृष्टि से सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। वहीं ग्राम कलपर और आमाटोला में बनाए गए 4 नक्सली स्मारकों को भी जवानों ने ध्वस्त कर दिया.

नक्सली डंप से क्या-क्या मिला ?

सर्चिंग के दौरान डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने हापाटोला और बिनागुंडा के जंगल में नक्सली डंप बरामद किया. इस दौरान नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बिछाए आईईडी को बरामद किया. कार्रवाई में एक 10 किलो और दो 5-5 किलो के प्रेशर कुकर आईईडी, एक पाइप आईडी, एक बिजली वायर का बंडल, 3 नक्सली वर्दी बरामद की गई. साथ ही फटाखा, नक्सल साहित्य और अन्य नक्सली सामग्री भी मौके से जब्त कर ली गई.