Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एसआईआर के अंतर्गत ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित, 22 जनवरी तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी किए गए हैं। इस संबंध में उप निर्वाचन अधिकारी नवीन ठाकुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के रेडक्रॉस सोसाइटी सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, SIR के अंतर्गत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को कर दिया गया है। इसके पश्चात दावा एवं आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक आमंत्रित की गई है।

दावा-आपत्तियों के निराकरण हेतु नोटिस चरण (सुनवाई एवं सत्यापन) 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया है। समस्त प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉफी प्रदान की गई ।

निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटाने अथवा संशोधन संबंधी दावा-आपत्ति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। मतदाता सूची से संबंधित जानकारी हेतु नागरिक अपने संबंधित मतदान केंद्र, तहसील कार्यालय अथवा निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर ईआरओ मनीष मिश्रा, ज्वाइंट कलेक्टर के.एम अग्रवाल, एसडीएम नंदकुमार चौबे, एसडीएम अभिलाषा पैंकरा, एसडीएम आशुतोष देवांगन सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।