Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

CM विष्णुदेव साय से पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. फ्लेमिंग ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन कोलकाता से आए पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग ने सौजन्य मुलाकात की. सीएम साय को डॉ फ्लेमिंग ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री से उन्होंने छत्तीसगढ़ और यूनाइटेड किंगडम के मध्य आपसी सहयोग सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ फ्लेमिंग को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नवीन सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया. मुख्यमंत्री और डॉ फ्लेमिंग ने जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौती से निपटने के तरीकों और अन्य मुद्दों के संबंध में भी विचारों का आदान-प्रदान किया. चर्चा के दौरान डॉ फ्लेमिंग ने सीएम साय से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उनके गृहनगर जशपुर के विषय मे जानकारी ली.

डिप्टी हाई कमिश्नर ने मुख्यमंत्री से कहा कि छत्तीसगढ़ में गठित नवीन सरकार की शुरुआत में यह मुलाकात बहुत सुखद है. छत्तीसगढ़ और यूनाईटेड किंगडम के बीच रिश्ते भविष्य में और मजबूत होंगे. मुख्यमंत्री ने डॉ एंड्रू को बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया.