Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर पुलिस लाठीचार्ज की करी कड़ी निंदा

रायपुर।     छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भिलाई 03 क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठी चार्ज को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्ति की है। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा हैं कि, मात्र 08 माह की प्रदेश सरकार में लचर कानुन व्यवस्था के चलते सामाजिक समरसता आपसी भाईचारे पर जबरदस्त ठेस लगी है।

प्रदेश सरकार अपने राष्ट्रीय एजेंडे फुट डालो-राज करो की नीति पर चल रही है। एक ओर बलौदाबाजार की घटना में जिस तरह समाज को समाज में बाँटने की नाकाम साजिश की गयी और देश के इतिहास में पहली बार कलेक्टर, एसपी कार्यलय फूंक दिए गए सरकार और प्रशासन मूक दर्शक बनी रही।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में चूक, फिर उपद्रवियों द्वारा बदसलूकी धक्का-मुक्की, उस पर कोई कार्यवाही न होना प्रदेश सरकार की नियत और कानुन व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर सरल तरीके से मांग कर रहे हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर अपराधी की तरह बर्ताव दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जाना ये कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आगे कहा कि, प्रदेश में लगातार विपक्षीय कार्यकर्ताओ के साथ मारपीट की जा रही है। सरकार का काम प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रखने का है और वे ही इस तरह पेश आ रही है जो उचित नहीं है। प्रदेश सरकार के इस रवैये का हम कडे शब्दों में निंदा करते है।