Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

त्योहारों के दौरान दपूम रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस

बिलासपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 170 ट्रिप फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस एवं मेमू/पैसेंजर ट्रेनें चलाई गई हैं. इसके अतिरिक्त अन्य रेलवे जोनों द्वारा संचालित 223 ट्रिप विशेष ट्रेनें भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्र से होकर गुजरते हुए यहाँ के यात्रियों को सुविधा दी जा रही है.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ट्रेनों के परिचालन में बढ़ोतरी के साथ मुख्यालय एवं मंडलों में स्थापित वार रूम से स्टेशनों की व्यवस्थाओं पर 24×7 रियल-टाइम निगरानी कर रही है. इसके लिए अधिकारियों की विशेष ड्यूटी निर्धारित की गई है. साथ ही, सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी प्रमुख स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था पर निरंतर नजर रखी जा रही है.

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने एवं उन्हें सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों जैसे बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, इतवारी, रायगढ़ एवं शहडोल सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बताया कि बिलासपुर स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दो विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहाँ भीड़ नियंत्रण एवं यात्री सहायता के लिए कर्मचारियों की निरंतर ड्यूटी लगाई गई है. इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए खानपान, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं.