Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

DPI ने स्कूलों में होने वाली दुर्घटनाओं के मामले में दिखाई सख्ती, जेडी और DEO को पत्र जारी, सूचना तुरंत उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

रायपुर- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी न मिलने पर लोक शिक्षण संचालनालय ने अब सख्त रवैया अपनाया है. प्रदेश के सभी संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने कड़े शब्दों में पत्र जारी किया है. जिसमें स्कूल में होने वाली किसी भी तरह की घटना की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी पत्र में कहा है, अमूमन देखा जाता है कि शाला में किसी आकस्मिक दुर्घटना होती है तो इसकी सूचना समाचार पोर्टल के माध्यम से मिलती है. यह खेद का विषय है कि संबंधित अधिकारियों के द्वारा ऐसी सूचना देने में तत्परता नहीं दिखाई जाती है, इस स्थिति में कई बार कार्रवाई नहीं होने पर विभाग की छवि धूमिल होती है. इसलिए आवश्यक है कि संभाग और जिला में मजबूत सूचना तंत्र विकसित किया जाए.

डीपीआई ने संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों निर्देशित किया है की शालाओं में किसी भी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना जैसे प्लास्टर गिरना, आकाशीय बिजली गिरना, छात्रों से संबंधित दुर्घटना, शिक्षक का शराब पीकर स्कूल आना, अशोभनीय व्यवहार करना इत्यादि घटित होने पर इसकी सूचना संचालक और अन्य उच्च अधिकारियों को तत्काल दूरभाष पर दें. साथ ही घटना से संबंधित यदि कोई प्रसारित समाचार हो तो उसकी जानकारी भी तत्काल व्हाट्सअप में डालें. गंभीर घटना होने की स्थिति में जिला कलेक्टर के संज्ञान में लाकर त्वरित कार्रवाई करें और कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें.