Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

DPI ने अटेचमेंट की खत्म, गैर शैक्षकीय कार्यों में संलग्न शिक्षकों की होगी वापसी, आदेश जारी

रायपुर। गैर शिक्षकीय कार्य में संलग्न शिक्षकों को कार्यमुक्त करने का आदेश डीपीआई से जारी किया गया है. शैक्षणिक कार्यों में पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है.

डीपीआई से सभी संयुक्त संचालकों शिक्षा संभाग, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को यह आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारी अपने मूल सेवाओं को छोड़कर अन्य कार्यालय एवं संस्थानों में गैरशिक्षकीय कार्यों में संलग्न है. ऐसे शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तत्काल अपने मूल संस्था में उपस्थिति देने हेतु डीपीआई के आदेश से निर्देशित किया गया है. कार्यवाही से अवगत करवाने हेतु भी निर्देश दिए गए हैं.

बता दे इस संदर्भ में 2024 में भी गैर शिक्षकीय कार्यों में संलग्न शिक्षकों को कार्यमुक्त कर मूल शालाओं में ज्वाइनिंग करवाने तथा सात दिन में अवगत करवाने के निर्देश दिए गए थे. बावजूद इसके शिक्षा विभाग में संलग्नीकरण बदस्तूर जारी है.

देखें आदेश की कॉपी