Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एप डाउनलोड करना पड़ा महंगा, किशोरी से छह लाख रुपये की ठगी

जशपुरनगर- कम समय में अधिक आय का झांसा देकर,अज्ञात आरोपित ने किशोरी से 6 लाख 80 हजार रूपये की आन लाइन ठगी कर ली। पीड़िता के स्वजनों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर,पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार 15 वर्षिय किशोरी के इंटरनेट मिडिया वाट्सएप पर एक मैसेज आया।

इसमें आरोपित ने कम समय में अधिक आय का लालच देकर, किशोरी को एक एप डाउनलोड करने को कहा। शातिर अपराधी के झांसे में आ कर, किशोरी ने एप डाउनलोड कर लिया। इस एप के माध्यम से आरोपित ने किशोरी से 1 हजार रूपये यूपीआई के माध्यम से मंगवाया और कुछ ही देर में उसे 13 सौ रूपये रिटर्न कर दिया।

किशोरी को अपने जाल में फांसने के लिए आरोपित ने अलग-अलग बैंक खाते में छोटी-छोटी रकम जमा कर और उसमें कुछ रूपये जोड़ कर,वापस कर,किशोरी को अपने जाल में पूरी तरह से जाल में फांस लिया। और उसे अधिक रकम भेजे जाने पर रकम दोगुना करने का लालच दिया।

लालच में आ कर किशोरी ने अपनी मां की मोबाइल से 6 लाख 80 हजार रूपये भेज दिये। इसके बाद आरोपित के मोबाइल से मैसेज आना बंद हो गया। घटना की शिकायत पर,कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 420 के अंर्तगत ठगी का अपराध दर्ज कर,मामले की जांच शुरू कर दी है।