Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

न्यू ईयर से पहले रायपुर में डबल मर्डर : बजरंग दल के खंड संयोजक समेत दो युवकों की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।     न्यू ईयर से पहले राजधानी रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है, जहां चंगोराभांटा इलाके में दो युवकों की पत्थर से हमला कर हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. हत्या के आरोपियों को कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.

पुलिस अधिकारी दौलत राम पोर्ते ने बताया कि कल रात करीब 10:30 से 11:30 बजे के बीच कृष्ण यादव और सचिन बडोले शराब पी रहे थे. इसके बाद कुछ युवक और मौके पर पहुंचे. इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया. इसके बाद दोनों युवक के साथ मारपीट हुई. फिर पत्थर से हमला कर कृष्णा यादव और सचिन बडोले की हत्या कर दी गई. पुलिस घटना की जांच कर रही है. मामले में 5 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि सचिन बडोले बजरंग दल के खंड संयोजक था.

आरोपियों को कड़ी सजा नहीं देने पर प्रदर्शन की चेतावनी

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. उनका कहना है कि सचिन बडोले यहां का खंड संयोजक था. जब तक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और कड़ी सजा नहीं दी जाती तब तक यहां से नहीं हटेंगे. कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ में एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे.