Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्कूल में बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, 78 बच्चों को लगाना पड़ा एंटी-रेबीज इंजेक्शन

बलौदाबाजार। जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर स्थित मिडिल स्कूल में मध्यान्ह भोजन को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल के 84 बच्चों को उस सब्जी का सेवन करवाया गया, जिसे एक आवारा कुत्ता पहले ही जूठा कर गया था। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और 78 बच्चों को एहतियातन एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाना पड़ा।

29 जुलाई को हुआ हादसा, बच्चों ने दी जानकारी

घटना 29 जुलाई (मंगलवार) की है। दोपहर के समय जब स्कूल में जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाएं बच्चों को खाना परोस रही थीं, तभी एक आवारा कुत्ता किचन के पास रखी सब्जी को मुंह मार गया। कुछ बच्चों ने यह देखा और तुरंत शिक्षकों को बताया।

शिक्षकों ने समूह की महिलाओं को बच्चों को यह सब्जी परोसने से सख्त मना किया, लेकिन महिलाओं ने यह कहकर मना कर दिया कि “कुत्ते ने कुछ नहीं खाया।” इसके बाद 84 बच्चों को वही सब्जी परोस दी गई।

पालकों ने जताया विरोध, अस्पताल पहुंचाए गए बच्चे

बच्चों ने जब घर जाकर इस घटना की जानकारी दी तो पालक भड़क उठे। अगले दिन पालक, ग्राम शाला समिति अध्यक्ष झालेंद्र साहू के साथ स्कूल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्रभारी डॉ. वीणा वर्मा ने 78 बच्चों को एंटी-रेबीज वैक्सीन का डोज लगाया।

विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, जांच की मांग

घटना के सामने आने के बाद विधायक संदीप साहू ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

अधिकारियों ने लिया संज्ञान, स्कूल में खाया खाना

मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 अगस्त को एसडीएम दीपक निकुंज, बीईओ नरेश वर्मा सहित कई अधिकारी स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों, पालकों, शिक्षकों और समिति के सदस्यों से बातचीत की और खुद भी स्कूल में बना भोजन खाया।