Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डॉक्टर की दबंगई और अस्पताल की बदहाली : ड्यूटी छोड़ निजी क्लिनिक पहुंचे डॉक्टर, पत्रकार से की अभद्रता

खैरागढ़। खैरागढ़ जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बद से बदतर होती जा रही है। एक ओर जहां अस्पताल के डॉक्टर ड्यूटी के समय अपने आवासों में निजी क्लिनिक संचालित कर रहे हैं, वहीं पत्रकार से दुर्व्यवहार और रिश्वतखोरी जैसे गंभीर मामले भी सामने आ रहे हैं। रविवार शाम को मिशन संडे टीम ने अस्पताल में निरीक्षण के दौरान पाया कि डॉक्टर प्रवीण सिंह परिहार ड्यूटी समय में अस्पताल में न होकर अपने सरकारी आवास में संचालित निजी क्लिनिक में मरीजों का इलाज कर रहे थे। यही नहीं, जब पत्रकार इस स्थिति की कवरेज कर रहे थे, तो डॉ. परिहार ने पत्रकार से मोबाइल छीनने की कोशिश की, गाली-गलौच की और धमकी देकर वहां से जाने को कहा।

उसी समय यह भी सामने आया कि डॉ. पंकज वैष्णव और अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन भी अस्पताल में मौजूद नहीं थे। जब जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इस तरह की लापरवाही हो, तो जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की असलियत का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है।

घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने खैरागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद खैरागढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा स्वयं खैरागढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर परिहार को फटकार लगाते हुए चेताया और डॉक्टर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में इसी अस्पताल में एक और गंभीर मामला सामने आया था, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगा था।

इस मामले में भी जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते दिखाई दिए। इन घटनाओं से साफ है कि अंग्रेजों के जमाने का यह सिविल अस्पताल अब खुद बीमार हो चला है। हालत यह है कि इसे अब केवल मरहम-पट्टी नहीं, बल्कि एक बड़े सर्जिकल ऑपरेशन की जरूरत है, जिसमें जवाबदेही, पारदर्शिता और सिस्टम की शुद्धि प्राथमिक उपचार बनें।