Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना से डॉक्टरों में रोष, निष्पक्ष जांच के लिए राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बलौदाबाजार। बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. घटना की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई करने जिले के डॉक्टरों ने राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है. 

कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना के विरोध में बलौदा बाजार जिले के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए उनसे स्थानीय मुद्दे पर चर्चा की. ज्ञापन में कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच व दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

इसके साथ ही जिले में स्थापित नर्सिंग होम की सतत् पुलिस निरीक्षण की मांग की है. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने डाक्टरों से सभी क्लिनिक और अस्पताल में पुलिस कंट्रोल रूम और थानों का नंबर प्रदर्शित करने की बात कही.

पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के साथ ही आईएमए के सदस्यों ने कोलकाता की घटना के विरोध में प्राइवेट अस्पताल और क्लिनिक के ओपीडी 17 अगस्त को एक दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया है. वहीं सरकारी अस्पताल में एक घंटे के लिए ओपीडी बंद रहेगा.

सीएमएचओ और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश अवस्थी ने कहा कि कोलकाता में दुखद घटना हुई है, इसको लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है. डॉ. गीतिका शंकर तिवारी ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून पारित होना चाहिए. इस अवसर पर जिले भर से डाक्टर उपस्थित थे.