Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अफसरों और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वाला छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष निलंबित

मोहला-मानपुर।   फुलकोड़ो माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक और छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रीहरि कोकीश्वर को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है. श्रीहरि पर बीईओ दफ्तर में अफसरों और कर्मचारियों से गाली-गलौच और दुर्व्यवहार करने का आरोप है. इस मामले में विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक (दुर्ग संभाग) ने श्रीहरि को निलंबित कर बालोद जिले में डौंडी विकासखंड के शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया है.

यह मामला 16 जनवरी 2025 का है, जब श्रीहरि कोकीश्वर ने मानपुर स्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर बीईओ और अन्य कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया था और गाली-गलौच की थी. इस घटना के बाद बीईओ मानपुर ए. आर. कौर ने जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद, जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी, जिसने इस मामले की जांच की.

जांच में शिक्षक श्रीहरि कोकीश्वर द्वारा बीईओ और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच किए जाने की पुष्टि हुई. जांच रिपोर्ट के आधार पर, श्रीहरि कोकीश्वर को शासकीय कार्य के प्रति गैरजिम्मेदाराना, लापरवाही और गंभीर कदाचरण मानते हुए निलंबित किया गया है. यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 और 1966 के तहत की गई है.