Special Story

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और आदिवासी परंपराओं के…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जनपद अध्यक्ष ने स्कूल में दिया न्योता भोज, बच्चों का तिलक कर परोसा भोजन

गरियाबंद। प्रदेश की भाजपा सरकार के न्योता भोज की अपील पर आज देवभोग जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों को न्योता भोज दिया. इसमें पनीर, खीर और दाल फ्राई के अलवा मिक्स वेज और स्पेशल चावल से भोजन तैयार किया गया था. 450 बच्चों को खिलाएं गए यह भोजन जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल की ओर से उपलब्ध कराया गया था.

भोजन शुरू करने से पहले नेहा सिंघल ने सभी बच्चों का एक-एक करके पीले चावल का तिलक किया. प्राचार्य गिरीश चंद्र बेहेरा और स्कूल के अन्य स्टाफ के साथ मिल कर जब भोजन परोसा गया तो, यह बदला नजारा देखकर बच्चे भी गदगद हो गए. फिर सभी एक साथ मिल कर भोजन किए.

जनपद अध्यक्ष नेहा ने कहा कि सरकार की न्योता भोज की पहल न केवल बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगी बल्कि समाज में एक स्वस्थ परंपरा का निर्माण होगा. नेहा ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और अफसरों से अपील करते हुए कहा कि मन को सुकून देने वाले इस कार्य के लिए कोई विशेष तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि जिस दिन आप बच्चों के न्योता भोज में अपना योगदान देंगे वह दिन ही विशेष बन जाएगा. शाला परिवार और अभिभावक की ओर से पालक समिति उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने इस अभिनव पहल के लिए जनपद अध्यक्ष के प्रति आभार जताया. स्कूल में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन का स्वाद चखने वाले बच्चों ने भी न्योता भोज के लिए जनपद अध्यक्ष को धन्यवाद दिया.