Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रभारी जिला आकेक्षण को सेवानिवृत्ति होने पर जिला पंचायत अपरिवर द्वारा की गई विदाई

कवर्धा- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जिला पंचायत कबीरधाम में पदस्थ प्रभारी जिला आकेक्षण एवं सहायक आंतरिक लेखा प्रशिक्षण एवं करारोपण अधिकारी मधुसूदन सोनी को सेवानिवृत होने पर जिला पंचायत परिवार की ओर से विदाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम संदीप कुमार अग्रवाल ने शाल एवं श्रीफल देकर मधुसूदन सोनी को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए सीईओ जिला पंचायत में कहा कि मधुसूदन सोनी द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। शासन के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में इनके द्वारा बेहतर कार्य करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उप संचालक पंचायत राज तिवारी ने अपने संबोधन में बताया कि मधुसूदन सोनी का शासकीय कार्यकाल 37 वर्षों से अधिक का रहा है तथा इस दौरान इन्होंने अपने सभी कर्तव्यों का निर्वाहन निष्ठा पूर्वक किया। इन्होंने 1987 में बस्तर के बस्तरनार से शासकीय सेवा का सफर शुरू करते हुए जिला कबीरधाम तक पूरा किया।

मधुसूदन सोनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। साथ ही इन्होंने अपने सभी सहकर्मियों को संदेश दिया कि अपने शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन इसी तरह करते रहे और कबीरधाम जिले को सभी योजनाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान में बनाये रखे। सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिला पंचायत के लेखाधिकारी सहायक परियोजना अधिकारी पीयूष ठाकुर शिव साहू विनीत दास बृजेश दुबे सहित जिले के अन्य आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सम्मान समारोह में जिला पंचायत कबीरधाम अंतर्गत कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जनपद पंचायतो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।