Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में ट्रैफिक बाधित करने वालों पर जिला प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, 3 लाख रुपये का लगाया जुर्माना, ठेले और ऑटो किए जब्त

रायपुर।  रायपुर शहर में सड़कों पर ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ अब जिला प्रशासन सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा. आज से मुख्य मार्गाें में जिला प्रशासन का अमला कार्रवाई करने के लिए उतर गया है. शहर के व्यस्त मार्गाें मेकाहारा चैक से लेकर स्टेशन रोड, नहरपारा, तेलघानी नाका तक ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. जिन पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया. साथ ही व्यवस्त मार्गाें के बड़े भवनों में पार्किंग की जगह पर गोदाम बनाने वालों पर भी शिकंजा कसा गया है. उन पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया है।

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है. यह टीम सड़कों के किनारे खड़ी वाहनों और अतिक्रमण पर कार्रवाई करेगी. आज से शुरू कार्रवाई में पुलिस ने दो ऑटो को जब्त किया है और अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की है. नगर निगम की टीम ने सड़कों के किनारे ठेले लगाने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए उनका ठेला जब्त किया. साथ ही अन्य वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई. जिन-जिन स्थानों पर अवैध तरीके से पार्किंग होने पर यातायात बाधित हो रहा है, उन स्थानों पर भी कार्रवाई की गई है.

सड़कों के किनारे वाहन खड़ी होने और अतिक्रमण होने की वजह से सड़कें सकरी हो रही है. इस वजह से सुबह और शाम के समय में शहर में यातायात बाधित हो रहा है. इस यातायात बाधित होने की वजह से जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है. साथ ही जहां बड़े-बड़े बेसमेंट में पार्किंग पर अवैध तरीके से गोदाम बनाया गया है, उन पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है जैसे नयापारा चैक इत्यादि. साथ ही गोदाम में कचरा फैलाने पर भी कार्रवाई की जाएगी. जिन सड़कों से आगे बढ़ाकर होर्डिंग्स लगाई गई है, उसे भी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी. शहर के उन स्थानों भीड़-भाड़ हो वहां से अवैध ठेलों की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. सड़कों के किनारे खड़ी कंडम गाड़ियों की भी जब्ती की जाएगी.

एसएसपी संतोष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सड़कों पर अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है. यह टीम प्रतिदिन यातायात बाधित होने वाले सड़कों पर पहुंचेगी और कार्रवाई करेगी. आज कार्रवाई के दौरान डीएसपी गुरजीत सिंह एवं नगर निगम की टीम उपस्थित रहे. अब निरंतर कार्रवाईयां भी की जाएगी और वाहनों पर जुर्मानें भी किए जाएंगे.